अगर आप किसी आईपीओ में पैसे लगाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अगले सप्ताह बेहद ही खास होने वाला है। अगले सप्ताह कई कंपनियों के आईपीओ लॉन्च होंगे। इनमें एक मेन बोर्ड का जबरदस्त आईपीओ भी शामिल है। दरअसल, हम जिस आईपीओ के बारे में बता रहे हैं, ग्रे मार्केट अभी से उसके शेयर अभी से ही 100% प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं- केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड आईपीओ की(KRN Heat Exchanger IPO) केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड का आईपीओ निवेश के लिए 25 सितंबर को खुलेगा और 27 सितंबर को बंद होगा। बड़े  निवेशक 24 सितंबर को बोली लगा पाएंगे। प्राइस बैंड 209-220 रुपये प्रति शेयर का तय किया गया है। 

हालांकि हर निवेश के साथ जोखिम भी होता है। इसलिए, अपने निवेश के फैसले को समझदारी से लें और सभी संभावनाओं पर विचार करें। विचारपूर्वक निर्णय लें, हम इस ब्लॉग में किसी भी प्रकार के निवेश की सलाह नहीं दे रहे हैं।

क्या चल रहा केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड आईपीओ का GMP?

केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड आईपीओ ग्रे मार्केट में 223 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध हैं। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की संभावित लिस्टिंग कीमत 443 रुपये हो सकती है। यानी की पहले ही दिन निवेशकों को करीबन 102% का तगड़ा मुनाफा हो सकता है। बता दें कि कंपनी के शेयर 3 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।

क्या है केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड की डिटेल

केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड का आईपीओ 342 करोड़ रुपये का है। कंपनी के इसके लिए 209-220 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का मकसद कंपनी की विस्तार योजनाओं को आगे बढ़ाना है। राजस्थान स्थित यह कंपनी ‘हीट वेंटिलेशन एयर कंडीशनिंग’ और ‘रेफ्रिजरेशन’ (प्रशीतन) उद्योग के लिए फिन और ट्यूब प्रकार के ‘हीट एक्सचेंजर्स’ बनाती है। दस्तावेजों के अनुसार, आईपीओ में 1,55,43,000 के ताजा शेयर शामिल है। इसकी कुल कीमत 342 करोड़ रुपये बैठती है। कंपनी ने आईपीओ पूर्व नियोजन चक्र में 9.54 करोड़ रुपये जुटाने की पिछले महीने घोषणा की थी।

इस ब्लॉग में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। इसमें प्रस्तुत आंकड़े और विश्लेषण लेखक की राय पर आधारित हैं और यह निवेश सलाह नहीं है। निवेश करने से पहले कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें। शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए अपने निर्णयों को सावधानीपूर्वक और उचित जानकारी के आधार पर लें। लेखक या वेबसाइट इस ब्लॉग के कारण होने वाले किसी भी नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। हम किसी भी शेयर को खरीदने या बेचने की सलाह नहीं देते हैं।